1 भील विद्रोह (संघर्ष के सवा सौ साल) :सुभाष चंद्र कुशवाहा
हिंदी युग्म, नोएडा : मूल्य :249 रुपये
इस पुस्तक में भीलों के सवा सौ साल के विद्रोह को नए कोण से देखने की कोशिश है| काफी शोध और परिश्रम से लिखी पुस्तक में भीलों के बारे में असंख्य तथ्य हैं जिन्हें पहली बाल पढ़ा और समझा जाएगा|
2 यह दिन सब पर उगा है (संचयन) :ध्रुव शुक्ल
सेतु प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :600 रुपये
ध्रवु शुक्ल कवि, कथाकार और आलोचक हैं| इनमें आत्मबोध और समाजबोध अबाध ढंग से झलकता है| इस संचयन में उनकी चुनी हुइ कविताएं, कहानियां, उपन्यास अंश और निबंध संकलित हैं|
3 ल्हासा का लहू (तिब्बती कविता संग्रह) :संकल्पना एवं अनुवाद:अनुराधा सिंह
वाणी प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :399 रुपये
इस पुस्तक में तिब्बत के सांस्कृतिक इतिहास, समृद्ध काव्य परंपरा, चीन के साथ विवाद, निर्वासन की पीड़ा पर प्रकाश डालने का प्रयास है| इसमें प्रमुख समकालीन निर्वासित तिब्बती कवियों की रचनाएं संकलित हैं|
4 हाशिए पर एक कोना (कविता संग्रह) :तरसेम
लोकगीत प्रकाशन, मोहाली : मूल्य :250 रुपये
इन कविताओं में कवि की नजर चौतरफा है| यह पुस्तक राजनीतिक चेतना के साथ-साथ वर्तमान सभ्यता की भीषण होड़ और दौड़ को रेखांकित करती है| पंजाब के लोक जीवन की हलचल भी दिखती है|
5 पटना की डायरी (संस्मरण) :निवेदिता
वाणी प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :199 रुपये
इस लेखन में पटना और इसके जीवन का दिलचस्प दस्तावेज है| निवेदिता ने अपने एक्टिविस्ट जीवने के आदर्श नायकों और उनके लेखन कर्म, संघर्षों को केंद्र में रखकर एक महान समय का बहुरंगी मानचित्र प्रस्तुत किया है|