1-पर्सपोलिस (चित्र उपन्यास) : मार्जान सतरापी
वाणी प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य : 399 रुपए

हिंदी में रोचक ढंग से प्रस्तुत विश्व का पहला सचित्र उपन्यास है जो लोकप्रिय भी हुआ। इसमें ईरान की आम जिंदगी और राजनीति का द्वंद्व है। मार्जान सतरापी ईरान के अंतिम सम्राट की विदुषी पर-पोती हैं। हिंदी में एक अनोखे सिलसिले की महत्वपूर्ण कड़ी।

2-शरद देवड़ा एक अंतर्यात्रा (संस्मरण) : पुष्पा देवड़ा
बोधि प्रकाशन, जयपुर : मूल्य : 250 रुपए

कोलकाता से निकलनेवाली ‘अणिमा’ पत्रिका के यश्स्वी संपादक और साठोत्तरी दौर के एक चर्चित लेखक शरद देवड़ा की जीवन यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ावों का बड़ा सुंदर वर्णन है। उनकी पत्नी पुष्पा देवड़ा का एक अच्छा दस्तावेजी प्रयास। 

3-जकरिया स्ट्रीट से मेफेयर रोड तक (आत्मकथा) : रेणु गौरीसरिया
संभावना प्रकाशन, हापुड़ : मूल्य : 550 रुपए

रेणु गौरीसरिया की व्यक्तिगत स्मृतियों और अनुभवों का लिपिबद्ध रूप। परिवार, समाज और निजी जीवन की बातें इतनी ईमानदारी से कही गई हैं कि पुस्तक में उनका पूरा समय बोलता है। एक स्त्री की अनकही कथा। 

4-मुक्तिबोध के माहौल में (आलोचना) : सुल्तान अहमद
प्रकाशन संस्थान, नई दिल्ली : मूल्य : 700 रुपए

कवि-आलोचक सुल्तान अहमद की यह पुस्तक मुक्तिबोध के रचना संसार और जीवन को बड़े बेबाक ढंग से उद्घाटित करती है। इसमें रचनात्मक शैली में मुक्तिबोध की बारीकियों को समझने की कोशिश है।

5-सुभद्रा (उपन्यास) : नरेंद्र कोहली
वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली : मूल्य : 395 रुपए

माहाभारतकालीन चरित्र सुभद्रा के स्त्री-मन की कोमलता, प्रखरता और स्वतंत्रता-भावना का नए संदर्भ में उद्घाटन नरेंद्र कोहली के इस उपन्यास को विशिष्ट बनाता है। एक मिथकीय स्त्री के साथ नई स्त्री की स्वयं के भीतर यात्रा के सुंदर चित्र।