वरिष्ठ कवि। चार उपन्यास, सात कहानी संग्रह, एक गजल संग्रह, एक कविता संग्रह आदि प्रकाशित।

नींद क्यों उड़ी

लहरों के साथ-साथ
हवा फिरे घाट-घाट
बेकल-सा चंदा
भटकता है रात-रात
साथी रे ऐसे में
नींद क्यों उड़ी?

गाछ झरे पात-पात
अलसायी कायनात
याद कोई मीठी-सी
आ कर लिपटी हठात
साथी रे ऐसे में
आंख क्यों झड़ी?

तू बसा था तीर घाट
मैं बसा था मीर घाट
बीच में अपरिचय का
विस्तृत मरुथल सपाट
साथी रे कैसे जुड़ी
नेह की कड़ी?

संपर्क : त्रिवेणी निवास, सी-2, एच-पार्क महानगर, लखनऊ-226006 मो.6394976289