
चर्चित गजलकार। 32 मौलिक और 40 संपादित पुस्तकें प्रकाशित। ‘अभिनव प्रयास’ त्रैमासिक पत्रिका का संपादन।

गजल
पांव ऐसे न डाल दरिया में
आ रहा है उबाल दरिया में
रात सपनों ने खुदकुशी कर ली
बह गये सब सवाल दरिया में
आ गया फिर चुनाव का मौसम
पड़ रहे फिर से जाल दरिया में
आज बारिश ने शरारत यूं की
जम के आई उछाल दरिया में
एक दरिया यूं शहर से गुजरा
बह गया सब बबाल दरिया में
खीजकर एक दिन कहा मां ने-
अब न नेकी को डाल दरिया में
हीर निकली है घड़े को लेकर
इश्क होगा निहाल दरिया में
मैंने सिक्के बहुत चढ़ाए हैं
करके तेरा खयाल दरिया में।
संपर्क :स्ट्रीट 2, चंद्र विहार कॉलोनी (नगला डालचंद) क्वारसी बाईपास, अलीगढ़ – 202002 (उत्तर प्रदेश) मो. 9258779744
