वरिष्ठ कवि।अद्यतन कविता संग्रह ‘अंतसकारा’।वागीश्वरी पुरस्कार से सम्मानित।

दुख

जब अचानक
बजती है
सुख की घंटी तो
दुख
चुपचाप
सुख के आंखों का
काजल बन जाता है।

सेल्फी

कविताएं
हमारे लिए
कवच तो बिलकुल नहीं
हां
सेल्फी हैं
हमारे अंतस का।

कविता

जिस दिन
जन्मी दुनिया
कविता का जन्म
उस दिन
समझो!

संपर्क : 31/622, इंदिरा भवन, न्यू शांतिनगर, रायपुर–492007 (छत्तीसगढ़), मो.9981629469