रविभूषण
आज़ादी : सपना और हक़ीक़त
(लेख संग्रह)
अभिधा बुक्स, प्रयागराज, मूल्य :500 रुपये
रविभूषण की प्रगतिशील सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि इन लेखों में स्पष्ट दिखाई देती है। अपने समय और समाज को, सत्ता-व्यवस्था और उसके चरित्र को समझने में पुस्तक सहायक है।
संपादन : भारत भारद्वाज, साधना अग्रवाल
छायावाद और पं.मुकुटधर पांडेय
(लेख संग्रह)
अभिधा बुक्स, प्रयागराज, मूल्य :300 रुपये
छायावाद को पहली बार चर्चा में लाने वाले पं.मुकुटधर पांडेय पर विभिन्न विद्वानों के विचार इस संकलन में हैं। छायावाद पर पहले लेख के साथ भारत भारद्वाज के संपादन में एक जरूरी पुस्तक।
संजय चौधरी
मैं लिख रहा हूँ (मराठी कविताएं)
अनुवाद : सूर्यनारायण रणसुभे
बोधि प्रकाशन, जयपुर, मूल्य :200 रुपये
मराठी कवि की रचनाओं के इस अनुवाद में जीवन की सचाई को बड़ी बेबाकी से उकेरा गया है। शहर के भागमभाग, बाजार का नियंत्रण, संबंधों की अहमियत आदि का चित्रण मुग्ध करता है। रणसुभे जी का अनुवाद काफी अच्छा है।
संपादक : जयपाल सिंह
कबीर का युगपथ
लोकभारती प्रकाशन, प्रयागराज, मूल्य :795 रुपये
युग प्रवर्तक कबीर के जीवन के विभिन्न पक्षों को आलेखों से समझा जा सकता है। कई नए कोणों से कबीर पर विचार हैं। समकालीन आलोचकों और चिंतकों के लेख से सुसज्जित यह संकलन बहुत उपयोगी है।
राजेश कुमार व्यास
कलाओं की अंतर्दृष्टि
(निबंध संग्रह)
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, दिल्ली, मूल्य :230 रुपये
इस पुस्तक में कलाओं की भारतीय अंतर्दृष्टि पर मौलिक चिंतन और मनन है। यह भारतीय कलाओं में निहित आंतरिक उजास से पाठकों को जोड़ने की कोशिश है।