पराँठा ब्रेकअप (कहानी संग्रह) :क्षमा शर्मा
वाणी प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :399 रुपये
इस संग्रह की कहानियां आधुनिक समय के परिवार, समाज और स्थापित मूल्यों से टकराती हुईं मनुष्यता के विविध स्तरों पर पड़ताल करती हैं।इसमें सूक्ष्म से बृहद आकाश की ओर यात्रा है।

मलिकाहिंद (नूर जहाँ का शासनकाल) :रूबी लाल
संवाद प्रकाशन, मेरठ : मूल्य :400 रुपये
यह पुस्तक इतिहास की एक विलक्षण महिला नूर जहाँ का असाधारण और विस्तृत विवरण है।यहाँ नूर की कहानी को मुगल-साम्राज्य के  वैभव के साथ पिरोया गया है।साथ ही इसके भी विवरण है कि किस प्रकार एक खास राजनीतिक, सैन्य और सांस्कृतिक नियति को इस महिला ने आकार दिया और शरणार्थी से मलिका बन गई।

स्मृतियों की रोशनी में (संस्मरण) :चंद्रकात पाटील
मराठी से अनुवाद :गोरख थोरात
सेतु प्रकाशन, नोएडा : मूल्य :250 रुपये
चंद्रकांत पाटील ने संस्मरण व्यक्तित्वों के शब्दचित्र मात्र नहीं हैं।से अधिकांश व्यक्तित्वों से आत्मीयता के साथ सीधे जुड़े हुए हैं।इनमें एक नया बौद्धिक स्पर्श भी महसूस होता है।मराठी में ये संस्मरण अत्यंत चर्चित रहे हैं।

मधुपुर आबाद रहे (कविता संग्रह) :गीता दूबे
न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन, दिल्ली : मूल्य :175 रुपये
इस संग्रह में कवयित्री ने अपने जीवन के खटमिठ अनुभवों और संवेदनाओं को व्यक्त किया है।खासतौर से स्त्रियों के वैवाहिक जीवन और पारिवारिक रिश्तों के अनुभवों पर कर्ई कविताएं हैं।स्त्री चेतना को बल प्रदान की आकांक्षा इन कविताओं में है।

चांद गवाह (उपन्यास) :उर्मिला शिरीष
सामयिक प्रकाशन, नई दिल्ली : मूल्य :395 रुपये
इस उपन्यास की कथा स्त्री मन से देह तक का सफर बड़े करीने से तय करती है।यहां नए सिरे से परिभाषित हो रहे रिश्तों के बीच बाहरी व्यक्ति की उपस्थिति से उपजा तनाव है।पीढ़ियों के बीच वाद-विवाद और संवाद इस कथा को जीवंत बनाता है।