स्मृतियों की रोशनी में (संस्मरण) : चंद्रकांत पाटील (अनुवाद : गोरख थोरात)
सेतु प्रकाशन, नोएडा : मूल्य – २५० रुपये
इस पुस्तक के संस्मरण व्यक्तियों के शब्दचित्र भर नहीं हैं, बल्कि इनमें आत्मीय स्पर्श भी महसूस किए जा सकते हैं| हर संस्मरण रचनाकार के व्यक्तित्व की विशिष्टता को उद्घाटित करता है|

खाक में सूरतें (कविता संग्रह) :मक दिज़दार (अनुवाद :प्रमोद शाह नफ़ीश)
शैली पब्लिकेशंस, कोलकाता : मूल्य : ४०० रुपये
इस काव्य पुस्तक में १३वीं से १५वीं शताब्दी के बीच राजाओं के दौर में बोस्ना ने धर्म और राजनीति के नाम पर जो जुल्म बर्दाश्त किए मक दिज़दार ने उन्हीं का चित्रण किया है| यह मध्ययुग के गुजरे हुए वक्त की एक काव्यात्मक खोज है| उसमें समय की चीख है|

कलाचर्या (कला चर्चा) :राकेश श्रीमाल
सूर्य प्रकाशन मंदिर, बीकानेर : मूल्य : ३०० रुपये
यह पुस्तक आज के समय के एक सांस्कृतिक दस्तावेज की तरह है| रंगमंच, चित्रकला, नृत्य-संगीत एवं साहित्य की कई बड़ी हस्तियों के जीवन और कर्म से जुड़ी दुर्लभ जानकारियां यहां मौजूद हैं।

जनबुद्धिजीवी (एडवर्ड सईद का जीवन व रचना संसार)  : एडवर्ड सईद (संपादक :विजय कुमारनरेश चंद्रकर)
संवाद प्रकाशन, मेरठ : मूल्य : ३०० रुपये
उत्तर-औपनिवेशिक विमर्श के एक प्रमुख प्रणेता एडवर्ड सईद के वैचारिक जगत के कुछ चुने हुए पहलुओं, रुचियों और उनकी गतिविधियों का सारगर्भित परिचय इस पुस्तक में है|

ऐसे बसी पिपरिया(इतिहास) :नरेंद्र मौर्यकुमार उन्नयनसुरोजीत सरकार
वाणी प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य : २९९ रुपये
यह पुस्तक पिपरिया से जुड़ी स्मृतियों, मौखिक कहानियों और शहर बनने से जुड़े रोचक अनुभवों, जानकारियों और समझ को समेटते हुए एक महत्वपूर्ण शहरनामा है| नई जीवन पद्धतियों का विकास दिखता है|