गिरधर राठी
दूसरा जीवन (कृष्णा सोबती की जीवनी)
सेतु प्रकाशन, दिल्ली, मूल्य :280 रुपये
इस जीवनी पुस्तक की खासियत यह है कि इसमें स्वयं कृष्ण सोबती द्वारा दी गई काफी जानकारियां हैं। इसमें समय से कृष्णा सोबती के साहित्य और उनके जीवन की गुत्थमगुत्थी, रचनात्मकता और जूझारूपन का अच्छा परिचय है।

सं. विष्णु नगार
परसाई का मन (साक्षात्कार)
राजपाल, प्रयागराज, मूल्य :295 रुपये
इस पुस्तक में परसाई के 15 साक्षात्कार हैं, जो उन्होंने सुपरिचित लेखकों और पत्रकारों को दिए थे। इनसे उनके विचारों की दुनिया को देखने-समझने का अवसर मिलता है।

गोविंद माथुर
अनलिखे पोस्टकार्ड (कविता संग्रह)
सर्व भाषा ट्रस्ट, नई दिल्ली, मूल्य :250 रुपये
जटिल बातों को सहज ढंग से कहने वाली ये कविताएं सादगी के सामर्थ्य का परिचय देती हैं। इनमें स्थानीयता भी मौजूद है जिसमें कवि का लोकेल उभर कर सामने आता है।

वंशी माहेश्वरी
बर्फ में जमी आग (कविता संग्रह)
संभावना प्रकाशन, हापुड़, मूल्य :250 रुपये
महामारी की अदृश्य छाया के बरक्स उभरी इन कविताओं में कवि की वेदना स्पष्ट झलकती है। इनमें महाकाव्यात्मक बिंब हैं और रूपक भी आद्यंत हैं।

माधव हाड़ा
पुतली ने आकाश चुराया (स्त्री केंद्रित आख्यान)
राजपाल, दिल्ली, मूल्य :325 रुपये
पुस्तक में मध्यकालीन युग की कथा-आख्यान परंपरा की ऐसी आठ रचनाओं का हिंदी कथा रूपांतर प्रस्तुत है, जिनमें मुख्य पात्र एक स्त्री है। आठों स्त्रियों की अपनी अलग आशा-आकांक्षाएं, संकल्प और कार्य हैं। वे खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करती हैं और स्त्री संवेदना का इतिहास रचती हैं।