अधजले ठुड्डे(कहानी संग्रह)
हंसा दीप
वाणी प्रकाशन, दिल्ली
मूल्य :399 रुपए
कनाडा की जमीन और भारत की भावभूमि पर लिखी इनकी कहानियों में गहरी अनुभूतियों, भौतिक प्रलोभनों और सामाजिक अंतर्विरोधों को कलात्मक कुशलता से पिरोया गया है। रोचकता इन कहानियों को पठनीय बनाती है।
पच्चीस कहानियां(कहानी संग्रह)
हरियश राय
अंतिका प्रकाशन, गाजियाबाद
मूल्य :480 रुपए
90 के बाद के बदलते सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में भावनाहीन होते जा रहे मनुष्य में बची हुई रोशनी की खोज हैं ये कहानियां। इनमें वंचितों के दुख-दर्द और संघर्ष बारीकी से दिखते हैं।
विहंगम(गंगापथ का आख्यान)
अभय मिश्र
पेंगुइन, गुरुग्राम
मूल्य :399 रुपए
यह पुस्तक नदी के भूगोल को देखने और इसके सांस्कृतिक इतिहास की गलियों से गुजरने का प्रयास है। यह गंगा और गंगापथ से जुड़े लोगों के आपसी द्वंद्व और इनसे हो रहे सामाजिक-धार्मिक क्षरण का दस्तावेजीकरण भी है।
अंग्रेजी राज और हिंदी की प्रतिबंधित पत्रकारिता (पत्रकारिता)
संतोष भदौरिया
लोकभारती प्रकाशन, प्रयागराज
मूल्य :350 रुपए
इसमें भारतीय पत्रकारिता, विशेषतः हिंदी पत्रकारिता का इतिहास प्रस्तुत करते हुए हिंदी की प्रतिबंधित पत्र-पत्रिकाओं के तेवर और अंतर्वस्तु का सुचिंतित मूल्यांकन है।
ज्यामिति(कविता संग्रह)
शान्ति नायर
राजकमल प्रकाशन, दिल्ली
मूल्य :250 रुपए
इस संग्रह की कविताओं में बृहत्तर सृष्टि और समाज से सरोकार अधिक मुखर और भावनात्मक रूप में सामने आते हैं। कविताओं में राजनीतिक-सामाजिक जीवन की विडंबनाए व्यक्त हुई हैं। साथ ही घरेलू बिंबों के अद्भुत प्रयोग हैं।
