अनुवाद में विसर्जन और सर्जन का सिद्धान्त (अनुवाद चिंतन)
श्रीनारायण समीर
लोकभारती प्रकाशन, प्रयागराज, मूल्य : 250 रुपए
अनुवाद के सिद्धांत और इसके व्यावहारिक पक्षों को समय के यथार्थ तथा युग की अपेक्षा के अनुरूप विश्लेषित करने की सुंदर कोशिश है। अनुवाद प्रविधि का अभिनव निदर्शन।

कहानी के शिलालेख (कथा-आलोचना)
तरसेम गुजराल
प्रकाशन संस्थान, दिल्ली, मूल्य : 600 रुपए
तरसेम गुजराल ने नए और वरिष्ठ 35 कहानीकारों की रचनाओं पर वैचारिक और संवेदनात्मक दृष्टि से विचार किया है। बिना किसी पूर्वग्रह के रचनओं को परखने का यह अनुपम उदाहरण है।

चयनित कहानियां
अवधेश श्रीवास्तव
न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन, दिल्ली, मूल्य : 225 रुपए
अन्याय, शोषण, सामाजिक अंतर्विरोध, विडंबनाएं और विसंगतियां इन कहानियों के विषय हैं। हर कहानी में सामाजिक दायबद्धता की झलक मिलती है।

सुख को भी दुख होता है (कविता संग्रह)
श्रुति कुशवाहा
राजकमल प्रकाशन, दिल्ली, मूल्य : 225 रुपए
यह कविता संग्रह एक आधुनिक, प्रगतिशील और स्वतंत्रचेता स्त्री का है जो प्रयोग और संवेदना की भूमि पर एक उल्लेखनीय सृष्टि है। श्रुति कुशवाह की कविताओं में स्त्रीत्व, प्रेम और मानव-संबंधों की विडंबना झलकती है।

नई सदी की हिंदी कविता का दृष्टि-बोध (आलोचना)
अजित कुमार राय
बिम्ब-प्रतिबिम्ब प्रकाशन, फगवाड़ा (पंजाब), मूल्य : 350 रुपए
आलोचक कवि कर्म के महत्व का उद्घाटन करते हुए कविता को लेकर कई जरूरी सवाल उठाता है। अजित कुमार राय की मूल्यांकन दृष्टि में व्यापकता है।