हम इक्कीसवीं सदी से आते हैं
(कविता संग्रह)
ओमा द अक
वाणी प्रकाशन, दिल्ली
मूल्य :395 रुपए
इस संग्रह की कविताओं में अनेक स्वर हैं और विरुद्धों का सुंदर भावनात्मक सामंजस्य है। कविताओं में बनारस का औघड़पन, लखनऊ की नफासत, प्रयाग कुंभ का दृष्य-सौष्ठव और गोरखपुर की गोरखबानी का अंतर्नाद है।

सुधाकंठ भूपेन हाजारिका
(जीवन और गीत)
सं. रीतामणि वैश्य
वाणी प्रकाशन, दिल्ली
मूल्य :425 रुपए
यह पुस्तक भूपेन हाजारिका के व्यक्तित्व और कृतित्व के बहुरंगी पहलुओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ उनकी विरासत को रेखांकित करती है। इसमें उनके कुछ चुने कालजयी गीतों का हिंदी अनुवाद भी है।

अतिरिक्त दरवाजा
(कविता संग्रह)
ज्योति रीता
आधार प्रकाशन, पंचकूला
मूल्य : 250 रुपए
संग्रह की कविताएं विशेषतः स्त्री-जीवन के विभिन्न पहलुओं को उकेरती हैं। स्त्री को पर-अधीनता से मुक्त करने की आवाज है इनमें। गाजा के बच्चों पर लिखी कविताएं हृदयविदारक हैं।

पाकिस्तान में उर्दू कलम
सं. ज्ञानरंजन/कमला प्रसाद
वाणी प्रकाशन, दिल्ली
मूल्य :350 रुपए
पुस्तक पाकिस्तान के साहित्यकारों के लेख, दस्तावेजों, नज़्म, दोहों, गजलों तथा उनके सफर और कहानियों के हिंदी अनुवाद का संग्रह है। इसमें पाकिस्तान के उर्दू साहित्य की एक मुकम्मल तस्वीर है।

नया ज़माना नई ग़ज़लें
(ग़ज़ल संकलन)
सं. ओम प्रकाश ‘नूर’
जीतेंद्र जितांशु
सदीनामा प्रकाशन, कोलकाता
मूल्य :250 रुपए
इस संकलन में 151 गजलकारों की गजलें संकलित हैं। इनमें पाठक आज के हालात, सामाजिक विबंडना, राजनीति और विश्व की उथल-पुथल से रूबरू हो सकते हैं।