विजय बहादुर सिंह
फूल को याद थे सारे मौसम (कविता संग्रह)
शिवना प्रकाशन, सीहोर
मूल्य :350 रुपये
कवि-आलोचक के अब तक के काव्य-संसार से चुनी हुई कविताओं का एक महत्वपूर्ण संकलन। कविताओं में जहां तिलमिला देनेवाले सत्यकथन का जोखिम है, वहीं सृष्टि के सौंदर्य की अनोखी छवियां भी। कवि के अनुभवों पर आधारित इन कविताओं से जीवन की एक विस्तृत पहचान बनती है।
सं. गिरीश्वर मिश्र
इक्कीसवीं सदी में आचार्य शुक्ल (लेख संग्रह)
आर्चाय राम चंद्र शुक्ल साहित्य शोध संस्थान, वाराणसी
मूल्य :600 रुपये
यह पुस्तक आचार्य शुक्ल की दृष्टि और उनके साहित्यिक निर्माण की प्रकृति को रेखांकित करने वाले कई विचारकों के लेखों का संकलन है। लेख आचार्य शुक्ल के व्यक्तित्व और उनकी कारयित्री और भावयित्री प्रतिभा को उकेरते हैं।
सं. शंकर
एक फर्लांग का सफर (कथा-रिपोर्ताज)
किताबघर प्रकाशन, दिल्ली,
मूल्य :650 रुपये
‘परिकथा’ में शामिल ‘एक फर्लांग का सफर’ स्तंभ के अंतर्गत कुल 22 कथा-रिपोर्ताज प्रकाशित हुए, यह किताब उन्हीं का संग्रह है। ये कथा-रिपोर्ताज अच्छे गद्य के नमूने के साथ आत्मान्वेषण भी है।
सं. गुंजन अजहर
रंगरस (रंगपत्रिका, अप्रैल-सितंबर-2024)
लिटिल थेस्पियन, कोलकाता
मूल्य :150 रुपये
कोलकाता की नाट्य संस्था लिटिल थेस्पियन के अजहर आलम द्वारा उर्दू में निकल रही रंग पत्रिका ‘रंगरस’ का पुनर्प्रकाशन स्वागत योग्य है। यह गुंजन अजहर द्वारा हिंदी में प्रकाशित पहला अंक है। इसके माध्यम से हम नाटकों की दुनिया की हलचल से रूबरू हैं। एक अच्छा प्रयास!
शंकरानंद
चयनित कविताएं
न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन, दिल्ली,
मूल्य :225 रुपये
इन कविताओं में समय की धड़कन, वर्तमान राजनीतिक परिस्थियों और रिश्तों की गहराइयों को पकड़ने की कोशिश है। कवि की गहरी चिंता प्राकृतिक क्षय को लेकर भी है।
