हिंदी के नामवर : नामवर सिंह
(आलोचना)
सं. ज्ञानरंजन/ कमला प्रसाद
वाणी प्रकाशन, दिल्ली
मूल्य : 325 रुपए
इस आलोचना पुस्तक में नामवर सिंह के जीवन और कृतित्व पर प्रसिद्ध लेखकों विचार हैं। उनके जीवन के रोचक वृत्तांत भी। ‘पहल’ का यह महत्वपूर्ण चयन पुस्तक आकार में सुलभ करा के पाठकों को हिंदी के एक अत्यंत महत्वपूर्ण आलोचक से रूबरू कराता है।

इस नवान्न में
(कविता संकलन)
सं. ज्ञानरंजन/कमला प्रसाद
वाणी प्रकाशन, दिल्ली मूल्य : 395 रुपए
इस कविता संकलन में हिंदी ही नहीं पंजाबी, बांग्ला और मराठी के प्रतिनिधि कवियों की रचनाएं भी हैं। कई प्रसिद्ध देशी-विदेशी लेखकों के विचार भी पढ़ने को मिलेंगे। एक पठनीय संकलन।

पार होना चाहता हूँ
(कविता संग्रह)
मनोहर बिल्लौरे
संकल्प प्रकाशन, दिल्ली मूल्य ः 250 रुपए
इस संग्रह की कविताओं में आम आदमी की जिंदगी की पीड़ा, संघर्ष और व्यथा है। धर्म, राजनीति और शासन के पाखंड को उधेड़ती हुई इन कविताओं में एक मजबूत इंसानी इरादा भी झांकता है।

कथक का सौंदर्य : गुरुमुख से
(नृत्य)
चित्रा शर्मा
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, दिल्ली मूल्य ः 280 रुपए
कथक के प्रसिद्ध व्यक्तित्व बिरजू महराज, सितारा देवी से लेकर आज तक के सक्रिय स्त्री कथक नत्यकारों तथा कला-समीक्षा के समकालीन व्यक्तित्व से बातचीत को का एक महत्वपूर्ण संकलन। कला-प्रेमियों के लिए एक जरूरी किताब।

देख सको तो देखो
(गजल संग्रह)
शिव कुमार पराग
श्वेतवर्णा प्रकाशन, दिल्ली मूल्य ः 299 रुपए
इस संग्रह की गजलों का सीधा संबंध सामाजिक व्यवस्था और विशेषकर मजदूर, किसान और सामन्य जन के जीवन से है। ये गजलें सिर्फ त्रासद स्थितियों का ही चित्रण नहीं करतीं, बल्कि कलात्मक ढंग से व्यवस्था का अनावरण भी करती हैं।