भूली बिसरी कहानियां
मुजफ्फर हनफी
अनु. फिरोज मुजफ्फर
एनी बुक, नई दिल्ली
मूल्य : 500 रुपए
मुजफ्फर हनफी की इन कहानियों की खूबी है कि पाठक किरदार के हर पहलू से रूबरू हो जाता है। ये कहानियां जीवन के चित्र हैं। इनमें समाज का एक अनुभव है, एक भावना है, एक विचार है जो पाठकों को बहुत करीब लगती हैं।
कथा
(मार्कण्डेय पर एकाग्र) मार्च-2025
अतिथि सं. बसंत त्रिपाठी
कथा प्रकाशन, प्रयागराज
मूल्य : 100 रुपए
मार्कण्डेय पर केंद्रित ‘कथा’ के इस अंक में तटस्थ दृष्टि से मार्कण्डेय के साहित्य का विविध कोणों से विश्लेषण है। उनके चुनिंदा पत्र और संस्मरणात्मक लेख अंक की उपलब्धियां हैं। इस अंक में ऐसे कई वरिष्ठ लेखक शामिल हैं जो मार्कण्डेय के हमसफर थे और जनवादी साहित्य की दुनिया में सक्रिय थे।
फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
समय, साहित्य और समाज के शिल्पी
सं. सच्चिदानंद जोशी
कुमार संजय झा
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र,
नई दिल्ली, मूल्य ः 900 रुपए
फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ के जीवन, साहित्य एवं विचारों पर विभिन्न विद्वानों द्वारा आलोचनात्मक दृष्टि से लिखे गए लेखों का संकलन है। खासकर उनके जीवन के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालने वाला एक महत्वपूर्ण संकलन।
भक्ति के स्त्री-स्वर
सं. नवनीत आचार्य
वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली
मूल्य : 595 रुपए
यह महत्वपूर्ण संग्रह हिंदी प्रदेश की भक्त कवयित्रियों, पुरुष भक्त कवियों की स्त्री-दृष्टि, मुस्लिम और दलित तबके की भक्त कवयित्रियों और हिंदीतर प्रदेशों की भक्त कवयित्रियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करता है। तुलनात्मक अध्ययन के दृष्टिकोण से बहुत उपयोगी।
हिंदी आलोचना कोश (नवम खंड)
सं. हरेराम पाठक
सर्व भाषा ट्रस्ट, नई दिल्ली
मूल्य : 499 रुपए
‘हिंदी आलोचना कोश’ जन्म- वर्षानुसार 1844 (बालकृष्ण भट्ट) से 1960 तक जन्मे आलोचकों की आलोचकीय दृष्टि का कोश है। यह अध्येताओं के लिए एक विशद ग्रंथ है जिसका यह नवम खंड है। अभी यह ग्रंथ नौ खंडों में प्रस्तुत है। हिंदी आलोचकों ने जो विचार व्यक्त किए हैं, ‘हिंदी आलोचना कोश’ उनका संपुट है।
