आशुतोष
तुम्हारे होने से सुबह होती है(कविता संग्रह)
सेतु प्रकाशन, नोएडा
मूल्य :350 रुपये
इन कविताओं में प्रेम, प्रकृति के साथ-साथ वर्तमान जटिल परिस्थितियों का बेबाक चित्रण है। चेन्नई की धरती से लेकर शाहीन बाग तक की चिंता।बेहद मार्मिक भावों के साथ कविताओं का यह संग्रह तब आया है, जब आशुतोष हमारे बीच नहीं हैं।

अल्पना मिश्र
अक्षि मंच पर सौ सौ बिम्ब(उपन्यास)
वाणी प्रकाशन, दिल्ली
मूल्य :395 रुपये
इस उपन्यास में बीमारी से जूझती नीली है जिसकी आंखों से इन दुनिया की उलट-पुलट और विडंबनाओं को देखा गया है। छोटे से कलेवर में बड़ा वृत्तांत देता है यह उपन्यास।

सं. गीता दूबे
पर्यावरणः चिंतन और सृजन
न्यू वर्ल्ड पब्लिशन, दिल्ली
मूल्य :299 रुपये
पर्यावरण प्रदूषण की समस्या आज एक गंभीर विषय है। प्रकृति का दोहन जिस स्तर पर हो रहा है, वह चिंतनीय है। इस पुस्तक के लेखों में नष्ट हो रहे पर्यावरण के प्रति सतर्कता बरतने की ताकीद की गई है। एक संग्रहणीय पुस्तक।

देवेश पथ सारिया
स्टिंकी टोफू (कहानी संग्रह)
संभावना प्रकाशन, हापुड़
मूल्य :160 रुपये
युवा कहानीकार देवेश की ये कहानियां नए विषयों पर हैं। ये देर तक पाठकों के मन पर अंकित रहती हैं। कहानियों में देश के साथ-साथ विदेशी पृष्ठभूमि भी है जो नए परिवेश से व्यक्ति के टकराव को उभारती है।

डेरेक बोस
समीर : लफ्जों के साथ एक सफरनामा(जीवनी)
अनुवाद : प्रभात मिलिंद
वाणी प्रकाशन, दिल्ली
मूल्य :299 रुपये
प्रसिद्ध फिल्मी गीतकार समीर के जीवन पर आधारित है यह पुस्तक। बॉलीवुड की चकाचौंध से भरी दुनिया के पीछे का अंधेरा। समीर का संघर्ष और खुशियां-हताशाएं इस जीवनी में उभर आई हैं। समीर के तजुर्बे की चमक विस्मित करती है।