चंद्रकांत देवताले : एक कवि को मांगनी होती है क्षमा कभी न कभी (कवि का गद्य) : संपादक :निशिकांत टकार/कनुप्रिया देवताले
वाणी प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :595 रुपये
प्रचलित विधाओं से कुछ अलग इस पुस्तक में कवि चंद्रकांत देवताले ने कुछ अपने बारे में बातें की हैं, कुछ अपने बुजुर्गों के बारे में कहा है, कविता पर उनके महत्वपूर्ण विचार हैं, और इनमें एक पूरा युग मूर्त है।

कविता के आयाम (आलोचना) : संपादक :राजाराम भादू
बोधि प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :10 रुपये
इस पुस्तक में कविता के विभिन्न पहलुओं – कविता अपने में अपरिभाषेय और रहस्यमय होती है, कविता क्यों लिखते हैं, कविता की रचना-प्रक्रिया क्या है, इन सवालों पर बारीकी से विचार किया गया है।

महामारी और कविता (आलोचना) :श्रीप्रकाश शुक्ल
सेतु प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :260 रुपये
कुल आठ अध्यायों में विभाजित इस पुस्तक में इतिहास, मानवीय संवेदना, जिजीविषा और साहित्य साथ मिलकर, महामारी के प्रतिपक्ष बन जाते हैं।यह भी महत्वपूर्ण है कि कविता कैसे सामाजिक अंतराल को भरने के साथ दुनिया के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद पैदा करती है।

दास्तानहिमालय (सामाजिक विज्ञान/इतिहास) :शेखर पाठक
वाणी प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :595 रुपये
इस पुस्तक में हिमालय के तमाम आयामों की स्वतंत्र पड़ताल करने की बेचैनी है।व्यापक यात्राओं, दस्तावेजों और लोक ऐतिहासिक सामग्री से विकसित हुई यह किताब हिमालय को अधिक समग्रता में जानने की शुरुआत है।

समानांतर चलती एक लड़की (कविता संग्रह) :शुभ्रा उपाध्याय
अधिकरण प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :160 रुपये
इन कविताओं में जीवन के दुख-दर्द, खुशियां और छोटे-छोटे संघर्षों को शब्दों में पिरो कर बहुत सार्थक ढंग से कहने की कोशिश है।