मेरे भगत सिंह (जीवनी)
पंकज चतुर्वेदी
पेंगुइन रैंडम हाउस, गुरुग्राम
मूल्य :350 रुपये
यह किताब भगत सिंह के जीवन का एक तथ्यपरक और भावनात्मक दस्तावेजीकरण है। इसमें उनके जीवन के पहलुओं को उन व्यक्तियों की आंखों से देखा गया है, जो उनके सबसे करीबी थे। पुस्तक में आधुनिक दौर में भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता भी रेखांकित है।
इमिग्रेंट (उपन्यास)
धर्मपाल महेंद्र जैन
आईसेक्ट पल्ब्किशन, भोपाल
मूल्य :500 रुपये
उपन्यास में भारत और कनाडा के जीवन को जोड़ते हुए युवा सपनों के चित्र हैं। साथ ही जीवन की काली कथाओं को खोलने का प्रयास भी है। उपन्यास में नए जमाने के दो युवाओं के बीच उभरते प्रेम को विषय बनाया गया है। कनाडा के सुंदर जीवन दृश्य उपन्यास में पिरोए हुए हैं।
मिट्टी हैं हम (कविता संग्रह)
उमेश पंकज
प्रकाशन संस्थान, दिल्ली
मूल्य :300 रुपये
संग्रह की कविताओं में कवि के आत्मविश्वास के साथ अपनी रचनाधर्मिता को बचाए रखने की प्रतिबद्धता है। कविताओं में समाज के वंचित किए जा रहे लोगों के यथार्थ को संवेदनशील दृष्टि से उकेरते हुए कवि यथार्थ से टकराता है।
जब चाहो मुझे पुकारना (कहानी संग्रह)
अभिज्ञात
श्वेतवर्णा प्रकाशन, नोएडा
मूल्य :349 रुपये
संग्रह में शामिल कहानियां यथार्थपरक और प्रभावशाली हैं। ये जीवन के कुछ परिचित और कई अपरिचित पहलुओं का उद्घाटन करती हैं। परिवार और समाज में फैल रही हिंसक वृत्ति और क्रूरता को इन कहानियों में चित्रित किया गया है। मनुष्य के भीतर बैठे भ्रष्ट और अपराधी चरित्र को भी पूरे साहस के साथ कहानियों में उभारा गया है।
सुरंग के उस पार (आत्मकथा)
परदेशी राम वर्मा
वाणी प्रकाशन, दिल्ली,
मूल्य :695 रुपये
इस आत्मकथा में एक व्यक्ति और एक युग का लगभग पचहत्तर वर्षों का इतिहास है। बदल रहे छत्तीसगढ़ के विविध रंगों के साथ इस अंचल में देश के अन्य प्रांतों से आकर धीरे-धीरे इसे अपना बना लेने वालों की रोचक मनोरंजक कहानियां आत्मकथा के प्रमुख हिस्से हैं।
