उम्मीद की तरह लौटना तुम
(कविता संग्रह)
पंकज सुबीर
शिवना प्रकाशन, सीहोर
मूल्य : 300 रुपए
बकौल कवि इन कविताओं का जन्म एक जूनून के कारण है। इनमें शोक और अवसाद की एक गहरी छाया दिखती है। इनमें दुनिया में बढ़ रही तानाशाही, खलनायकी और भय का माहौल भी उभर कर आया है।

युद्ध में जीवन
(कविता संग्रह)
प्रतिभा चौहान
राधाकृष्ण प्रकाशन, दिल्ली
मूल्य : 495 रुपए
‘युद्ध में जीवन’ सत्ताधारियों की उन महत्वाकांक्षाओं पर एक आवश्यक टिप्पणी है जिनसे युद्ध जन्म लेते हैं और मानवता के सदियों से संजोए, फलते-फूलते स्वप्न ध्वस्त हो जाते हैं। कुछ कविताएं जीवन की निजी और नम अहसासों पर हैं।

अनुवाद में विसर्जन और सर्जन का सिद्धांत
श्रीनारायण समीर
लोकभारती प्रकाशन, प्रयागराज मूल्य : 250 रुपए
इस पुस्तक के पहले खंड में अनुवाद को समय के यथार्थ तथा नए जमाने की अपेक्षाओं के अनुरूप विवेचित किया गया है। दूसरा खंड अनुवाद में होनेवाले विसर्जन और सर्जन अर्थात क्षति और पूर्ति की व्यावहारिक समझ विस्तृत करता है।

शिखर से नीचे… मेरी ही बातें हैं
(कविता संग्रह)
सत्य प्रकाश ‘भारतीय’
उदंत मरुतृण, बैरकपुर मूल्य : 150 रुपए
इन कविताओं में जीवन को नई दृष्टि से देखने की कोशिश है। कवि दुनिया की भुक्तभोगी सच्चाइयों को व्यापक पैमाने पर रखकर समझना चाहता है। कविताओं में एक स्वप्न दर्शन का आभास होता है।

कोई पुल भरभरा कर ढह गया
(कविता संग्रह)
राजेंद्र नागदेव
न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन, नर्ई दिल्ली
मूल्य : 225 रुपए
आज की दुनिया में धार्मिक कट्टरवाद, युद्ध, आतंकवाद, प्रदूषण, भ्रष्टाचार, अनैतिकता, अंधविश्वास आदि के खिलाफ एक आवाज की तरह हैं राजेंद्र नागदेव की कविताएं।