स्त्री स्लेट पर लिखा शब्द नहीं
(कविता संग्रह)
विद्या भंडारी
न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन
दिल्ली, मूल्य – 299 रुपए
इस संग्रह की कविताएं जीवन के विविध रंगों का आस्वाद कराती हैं। स्त्री-केंद्रित कविताओं में नारी के विविध गुणों का चित्रण बड़ी आत्मीयता से किया गया है। ये कविताएं पाठकों को चिंतन के लिए अनुप्रेरित करती हैं।

हिन्दी ग़ज़ल : व्यापकता और विस्तार
(आलोचना)
ज्ञानप्रकाश विवेक
वाणी प्रकाशन
दिल्ली, मूल्य – 795 रुपए
इस पुस्तक में परंपरागत आलोचना से अलग नए ढंग से गजल पर विमर्श करने की कोशिश है। एक नई आलोचनात्मक दृष्टि से हिंदी गजल को देखने-परखने का एक महत्वपूर्ण कार्य।

मशाल
(कहानी संग्रह)
बृजनंदन प्रसाद वियोगी
अस्तित्व प्रकाशन
बिलासपुर, मूल्य – 249 रुपए
इस संग्रह की प्रत्येक कहानी प्रेम और त्रासदी पर आधारित है। संग्रह की कहानियां मानवीय अनुभवों के अनोखे पहलुओं की पड़ताल करती हैं। जीवंत पात्रों और समृद्ध परिवेश के साथ ये कहानियां जीवन के गहरे अर्थ उजागर करती हैं।

अरज निहोरा
(कहानी संग्रह)
प्रकाश उदय
राजकमल प्रकाशन
दिल्ली, मूल्य – 160 रुपए
यह प्रकाश उदय की चुनिंदा कविताओं का संग्रह है। इस संग्रह में कवि ने स्वयं अपनी भोजपुरी कविताओं का हिंदी में भावानुवाद किया है। दोनों जुबान जाननेवाले पाठकों के लिए यह एक समृद्ध करनेवाला पाठानुभव होगा। इन कविताओं के केंद्र में गांव और कस्बा हैं। विस्थापन के साक्षी गांव के यथार्थ चित्र इस संग्रह की खासियत हैं।

6.45 PM
(कहानी संग्रह)
रेमन
अनुवाद – अमरीक सिंह दीप
काव्यांश प्रकाशन
देहरादून, मूल्य – 200 रुपए
रेमन के इस संग्रह की कहानियों ने पंजाबी कहानी के प्रचलित मुहावरे का तोड़ा है। इन कहानियों की स्त्रियां स्त्री होने का रोना नहीं रोतीं बल्कि पुरुष प्रताड़ना के खिलाफ सवाल खड़ा करती हैं। वे सामंती प्रथा की घुटन को बेबाकी से नकारती हैं।