
युवा कवि। असिस्टेंट प्रोफेसर।

सुगनी उरांव
स्कूल की घंटी बजी
अध्यापक कक्षा में आए
बच्चे पढ़ने में लग गए
पीछे बेंच पर तेरह साल की बच्ची
सुगनी ऊरांव उदास बैठी थी
चेहरे के अनंत भावों को दबाए
मन को किताब में छिपाए
पेट का खालीपन भर रही थी
खाली हो रहे पानी के बोतल से
दर्द जब बढ़ा इतना
अनंत भावों में एक नया चेहरा
दर्द के कोने से झांकी उसकी नजर
भूख को आंतों में दबाए भीतर
सहसा बोल उठी-
‘सर दे दो न छुट्टी
आज भात नहीं मिला!’
संपर्क : असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, सर्वोदय पी.जी.कॉलेज, घोसी-275304 मऊ, मो. 8931928032
