छत्तीसगढ़ के एक पिछड़े गांव में जन्म।  सामाजिक, सांस्कृतिक, ट्रेड यूनियन और जनांदोलन में भागीदारी। वर्तमान में कोलकाता में रहकर अनुवाद एवं लेखन के कार्य में संलग्न हैं।

 ऐसा न हो

धरती लहलहाती है
देह से टपकती बूंदों के दम पर
क्या ठंड और क्या बरसात
चिलचिलाती धूप में
देह की चमक जब सूख जाती है
तब जाकर पैदा होता है एक मन अनाज
हम पैसा दे हिसाब चुकता कर
बन जाते हैं मालिक
जानते भी नहीं कि कहां से आता है अनाज
हमारी सोच की भीड़
बनिये की दुकान तक सीमित है
जिसे उपलब्ध करा देता है
एक ही छत के नीचे दुनिया-जहां का सामान
हम उसकी चकाचौंध में
सबकुछ भूलते जा रहे हैं
ऐसा न हो
एक दिन हम खुद को ही भूल जाएं!

संपर्क :बीथिका अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 1/डी, रबींद्रपल्ली, पोस्ट ऑफिस – खरदह, कोलकाता–700117 मो.7898464077