
युवा कवि एवं अध्येता। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं प्रकाशित। संप्रति सहायक प्राध्यापक।
खालीपन
मैं एक कविता लिखना चाहती हूँ!
ऐसी कविता जिसमें
मैं लिख सकूं अपने अंदर का
तमाम खालीपन
दर्द
तकलीफ
दुख और पीड़ा
और चाहती हूँ
कोई भी शब्द न हो इस कविता में
शब्द होंगे
तो लोग कविता का अर्थ निकालने लगेंगे
मैं चाहती हूँ मेरी कविता
अशब्द और अर्थहीन ही रहे
चाहती हूँ हर वक्त मुस्कुराती नजर आऊं
पर डरती हूँ
कहीं मुस्कान देखते-देखते
कोई देख न ले मेरी आंखों का रीतापन!
संपर्क : नेहरू नगर 3, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश-201001 मो. 8400069945

