
पिछले पांच दशकों से उर्दू–हिंदी में लेखन।चार कथा संग्रह, नौ उपन्यास और एक शायरी संकलन ‘रास्ता मिल जाएगा’।
ग़ज़ल
वक़्त से पहले ही बालिग़ हो गए
आज अपने बच्चे भूखे सो गए
क्या ख़रीदें आप ही कहिए जनाब
चंद सिक्के जेब में थे खो गए
आपकी बातों का जलवा देखकर
अक़्ल वाले भी दीवाने हो गए
शहर के दामन पर थे जो कल तलक
दाग़ वह हम अपने ख़ूं से धो गए
लोग आने वाले पूछेंगे सवाल
लोग इतना ज़हर कैसे बो गए
फूल उनके रास्ते में दोस्तो!
राह में कांटे जो मेरी बो गए
ग़ैर से शिकवा करें तो क्या करें
कश्तियां अपने ही जब डुबो गए
इसमें अब क्या रोने-धोने की है बात
थक गए थे नींद आई सो गए।
संपर्क : ७२, लाला लाजपतनगर कॉलोनी, पांचवी चौपसानी रोड, जोधपुर–७४२००३ मो.८०००२४५६७३


बहुत बढ़िया