
पिछले पांच दशकों से उर्दू–हिंदी में लेखन।चार कथा संग्रह, नौ उपन्यास और एक शायरी संकलन ‘रास्ता मिल जाएगा’।
गजल
क्या हुआ जो बात करना हमको आया ही नहीं
फिर भी चेहरे पर कोई चेहरा लगाया ही नहीं
आप तो क्या चीज हैं पत्थर पिघल जाते जनाब
गीत कोई दिल से अब तक हमने गाया ही नहीं
मुस्कराया वो मेरे कुछ पूछने पर इस तरह
कुछ बताया भी नहीं लेकिन छुपाया ही नहीं
रोज आता है यहां वो रात के पिछले पहर
नींद से लेकिन कभी उसने जगाया ही नहीं
क्या डराएगा कोई साया हमें कैफी यहां
उसके हम बंदे हैं साहिब जिसका साया ही नहीं।
संपर्क : 72, लाला लाजपतराय कॉलोनी, पांचवीं चौपासनी रोड, ईदगाह, जोधपुर-342003मो.8000245673


बहुत अच्छी कविता है