जो अभी खोई नहीं (कविता संग्रह) :गोविंद माथुर
बोधि प्रकाशन, जयपुर : मूल्य :250 रुपये
आसपास की घटनाओं और स्थितियों को सहज रूप से काव्यात्मक प्रस्तुति इन कविताओं की विशेषता है।इनमें मनुष्य जीवन की छोटी-बड़ी विलक्षणताएं देखी जा सकती हैं।

भारत विजय (इतिहास) :जान विल्सन
अनुवाद :अनुपमा ॠतु, उपमा ॠचा
संवाद प्रकाशन, मेरठ : मूल्य :450 रुपये
एक विराट मुल्क भारत के अंग्रेजों के हाथों गुलाम होते जाने की पूरी प्रक्रिया इतिहास के अनेक नए साक्ष्यों और विवरणों के साथ इस पुस्तक में है।भारतीय समाज का एक जीवंत चित्र अतिरिक्त विशेषता है।

एक जीनियस फिल्मकार सत्यजित राय (फिल्मी जीवनी) :जयनारायण प्रसाद
लोकमित्र प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :175 रुपये
इस पुस्तक में सत्यजित राय के ‘मानिक’ से सत्यजित राय बनने से लेकर ऑस्कर विजेता फिल्मकार बनने तक की कहानी है।किताब उनकी चर्चित फिल्म ‘पथेर पांचाली’ को केंद्र में रखकर लिखी गई है।

कोरोना काल में चित्रकार (कला और कलाकार) :
संपादक :राकेश श्रीमाल
प्रतिश्रुति प्रकाशन, कोलकाता : मूल्य :350 रुपये
कोरोना काल में चित्रकार केवल रचनात्मक बेचैनी से ही नहीं, सामाजिक दायित्यों से भी भरे-पूरे रहे हैं।राकेश श्रीमाल का यह नया प्रयोग सराहनीय है।यह पुस्तक सभी कला प्रेमियों के लिए सूत्र-मंजूषा है।

समानांतर चलती एक लड़की (कविता संग्रह) :शुभ्रा उपाध्याय
अधिकरण प्रकाशन, दिल्ली : मूल्य :160 रुपये
इस संग्रह में दैनिक जीवन के छोटे-छोटे संघर्ष, भाव-अभाव और खुशियों को पिरोने की कोशिश की गई है।कविताओं के केंद्र में स्त्रियों का जीवन संघर्ष कलात्मक ढंग से व्यक्त हुआ है।