
वरिष्ठ गजलकार। दो गजल संग्रह, एक कविता संग्रह और एक व्यंग्य संग्रह।

गजल
नजर में उलझनें कितनी, दहकती आग, पानी भी
कि अंधी दौड़ में शामिल है बचपन भी, जवानी भी
डराता है मुझे इक ख्वाब अक्सर नींद में आकर
कि जंगल में हुई तब्दील आखिर राजधानी भी
रियाया की तरफ देखा, ठठाकर हँस दिया राजा
चलो, अच्छा हुआ, देकर गया कुछ तो निशानी भी
सुनो, यह आग तुमको राख में तब्दील कर देगी
लगानी जानते हो तो, जरा सीखो बुझानी भी
कभी तनहाइयों में जब मैं खुद से बात करता हूँ
वो लडक़ी याद आती है, जो थी पगली, सयानी भी।
संपर्क : प्रोफेसर, गणित विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र-136119 (हरियाणा). मो. 9416137196

खूब गजल कही आपने आदरणीय विनोद जी