जया अपने पिता के सामने आई, कुछ उदास थी। उसने पिता से कहा, ‘पापा! मैंने अंकल के घर में इंसल्ट फील किया।’ पिता ने पूछा, ‘क्यों, अंकल ने तुम्हें कुछ कहा क्या?’

‘हां, डायनिंग टेबल को हटाने के लिए उन्होंने एक लड़के को बुलाते हुए मुझसे कहा कि तुम हट जाओ बेटी!’

‘…तो क्या हुआ?’

‘हुआ न! उन्होंने मुझसे भी मदद ली होती। क्या मैं टेबल हटाने में मदद नहीं कर सकती थी!’

सालडांगा,बरदही रोड, पोस्ट रानीगंज, जिला पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल- 713347 मो.7908569540