युवा कवयित्री। छात्रा, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय। नारीवादी मुद्दों पर सक्रिय।

 कथनी

लंका चौराहे पर खड़े होकर
भेदभाव को दुत्कारते हुए
वापिस मुड़ते ही फेरने लगते हैं
आंखें अतिक्रमण करती बस्तियों से

यहां से छटकता धुआं
इनका आसमां दूषित कर देता है

एस्थेटिक के लिए खींचेंगे फोटो
फूलों की
किताबों की
और गुनगुनाएंगे हम नया गीत
उत्पीड़न और मजबूरी पर
बस कविता ही याद आती है

सोचती हूँ
पाखंड को सिरे से खारिज़ करूं
और लिखूं नया इतिहास
फिर पेट भरकर लिखती हूँ
भुखमरी पर कविता!

संपर्क:​ न.8/251 , डी4बी विश्वनाथ पूरी कॉलोनी, नेवादा, सुंदरपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश -221005