
युवा कवि। सरकारी प्रशासिनिक सेवा में।

गजल
नए मौसम में ढलकर देखना था
हमें खुद को बदलकर देखना था
बला की खूबसूरत है ये दुनिया
इसे घर से निकलकर देखना था
बहुत मुश्किल था रस्ते रास आते
हमें कुछ दूर चलकर देखना था
हम अपने आपसे उकता गए हैं
हमें खुद से निकलकर देखना था
इन आंखों को गलत लत लग गई है
हसीं मंजर संभलकर देखना था
बुतों पर तब्सिरा करने से पहले
तुम्हें पत्थर में ढलकर देखना था।
संपर्क : डी–501, डीडीयू, सीजीआरसी, अपार्टमेंट, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली–110002 मो. 9412290079

Umda Gazal