संस्कृत कवि, समालोचक एवं गहन अध्येता। संस्कृत में पांच काव्य संग्रह, एक कहानी संग्रह, नाट्य संग्रह सहित मौलिक, अनूदित और संपादित 32 पुस्तकें प्रकाशित।

 

धरती रोज घूमती है

स्थिर धरती रोज घूमती है
मैंने कहा : सत्यं वदिष्यामि
उन्होंने कहा : बहुत अच्छा
जिस तरह झूठों के झूठ को
उसी तरह तेरे सच को हम भुनाएंगे।

मैंने कहा : मौनं चरिष्ये
उन्होंने कहा : और भी अच्छी बात
तुम्हारे मौन की भी हम व्याख्या कर देंगे।

धरती दिखती तो स्थिर है
पर समझदार कहते हैं
यह रोज घूमती रहती है।

चुनाव

इंसानों को वोट बनाकर
नहीं जीतना होता चुनाव
यानी राजसत्ता को पाना नहीं होता
यदि उन निकम्मों के बल पर
जिन्हें न नौकायन करना है न जोतना है हल
अपने कुटुंब की रोजी-रोटी के लिए
बस, घूम घूम सांड की तरह
गांव के चौराहे-चौराहे
गली-गली
सड़क-सड़क
आदिन करनी है पंचायती
इन पराए श्रम के भक्षकों को
तो शायद नहीं होती वैसी दुनिया
नहीं होता वह सब
जो कभी इसे अखरता है
जो कभी उसे अखरता है
जो कभी मुझे अखरता है
जो कभी तुझे अखरता है
जन होने से
और उन्हें यह सब पता है
नृप होने से
और तर्क यह है
कि वे वह सब कर लेते हैं,
जो एक जिंदा आदमी नहीं कर पाता
कोशिश करके भी।
(अनुवाद स्वयं कवि द्वारा)

संपर्क :शास्त्रीनगर, सांचौर, जि–जालौर, राजस्थान–343041 मो.9602081280