
युवा कवयित्री। हेड ऑफ़ मेडिकल कंटेंट के पद पर ASPSअमेरिका और BAPRAS, लंदन के लिए कार्यरत। काव्य संग्रह ‘हरे पत्ते पर बैठी चिड़ियाँ’ और ‘किले की दीवार और चिड़ियाँ का तिनका’।
सच
सबसे उम्दा कलाकार मर जाएगा
सबसे अच्छा लेखक पागल हो जाएगा
सबसे अच्छी कविता
संसार के खत्म होने वाले दिन पर लिखी जाएगी
सबसे अच्छा कवि अकेला रह जाएगा
सबसे अच्छी अभिनेत्री कम उम्र में मर जाएगी
सबसे अच्छा सिनेमा कभी नहीं बन सकेगा
सबसे अच्छी बीवी को कुछ पता नहीं चलेगा
सबसे अच्छा प्रेमी कभी सच नहीं बोलेगा
सबसे अच्छा जीवन हुक्मरान जिएंगे
सबसे अधिक दुख योग्यता झेलेगी
सबसे कष्टदायक मौत
खूबसूरत औरतों के नसीब आएगा
सबसे सुंदर पत्र बीमारियों वाले दिन में लिखे जाएंगे
सबसे ज्यादा प्यार बांझ और विधवाएं करेंगी
सबसे ज्यादा मातम कुत्ता मनाता है
बिल्लियां सबसे ज्यादा रोती हैं
सबसे ज्यादा चोरी की है चूहों ने
सबसे ज्यादा पुरस्कृत हुए हैं अहमक
बेआबरू किए जाएंगे अच्छी तर्बियत वाले
संगदिल को नवाज़ दिया जाएगा
सबसे सुंदर बख्शीश से
ये संसार जो दिखा रहा सब नाटक है
सच कभी देखा नहीं जा सकेगा!
पारस
कहां छोड़ पाता है कोई
जंगल के पेड़ से तोड़ा हुआ लाल मोती
सागर से खोज़ी हुई चमकीली सीपी
या कि रेत के ढेर पर मिला कोई
चिकना, छोटा-सा गोल पत्थर
चलती है मीलों पैदल तक एक उम्मीद
होता है कोई जहाज-सा निर्भीक
एक ऐसा यात्री भी
जिसके पास सीप, मोती और
पत्थर तीनों सुरक्षित होते हैं
एक अंगोछे से बांधे हुए
यही पारस है!
ढूंढ रही दुनिया जिसे
उम्मीद और खोज में
वो अमेज़न के जंगलों में
सांस ले रही है
इधर साओ पाउलो शहर के लोगों का कहना है कि
पृथ्वी का फेफड़ा जल रहा है
यहां भीषण आग लग गई है!
संपर्क :208, बी विंग, एम्पायर, अपना घर यूनिट नं. 6, को–ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट, मुबई-400053 (महाराष्ट्र) मो. 9654322128


दोनों कविताएं नयी सोच, नयी दृष्टि लिए हुए हैं। लेखिका को साधुवाद!
दोनों कविताएं नयी सोच, नयी दृष्टि लिए हुए हैं। लेखिका को साधुवाद!
— Santosh Pyasi, Mumbai
Poems: Touching and moving
Poetess: Loving and caring
पहली कविता मे युक्तियां ही युक्तियां है।इस लिए कविता अच्छी बनते बनते रह गयी है।एक दोहराव भी है “सबसे अच्छा””सबसे अच्छी” ।
‘सच’ कविता को इस तरह भी लिखा जा सकता था।
सच
सबसे उम्दा और सबसे अच्छा कलाकार मर जाएगा
लेखक पागल हो जाएगा
कविता
संसार के खत्म होने वाले दिन पर लिखी जाएगी
कवि अकेला रह जाएगा
अभिनेत्री कम उम्र में मर जाएगी सिनेमा कभी नहीं बन सकेगा
बीवी को कुछ पता नहीं चलेगा
प्रेमी कभी सच नहीं बोलेगा
सबसे अच्छा जीवन हुक्मरान जिएंगे
अधिक दुख योग्यता झेलेगी
कष्टदायक मौत
खूबसूरत औरतों के नसीब आएगा
सुंदर पत्र बीमारियों वाले दिन में लिखे जाएंगे
सबसे ज्यादा प्यार बांझ और विधवाएं करेंगी
सबसे ज्यादा मातम कुत्ता मनाता है
बिल्लियां सबसे ज्यादा रोती हैं
सबसे ज्यादा चोरी की है चूहों ने
सबसे ज्यादा पुरस्कृत हुए हैं अहमक
बेआबरू किए जाएंगे अच्छी तर्बियत वाले
संगदिल को नवाज़ दिया जाएग
सुंदर बख्शीश से
ये संसार जो दिखा रहा सब नाटक है
सच कभी देखा नहीं जा सकेगा!
खैर