वरिष्ठ साहित्यकार और गजलकार। कुल बारह पुस्तकों में से गजल की पांच पुस्तकें।

 

गजल

प्यार की प्यासी है हर नजर देखो
ताक में कातिल हवा मगर देखो

हमसफर थे रास्ते जो कल अपने
है डरा, सहमा सा वो मगर देखो

देखने को क्या बचा है गांवों में
गांव से आबाद जो शहर देखो

धूप में जलती है जिंदगी जिनकी
उनके हिस्से में ही दोपहर देखो

छीन ली है किसने उसकी हरियाली
अधमरा या सामने शजर देखो

हम कहां जाएं कहो बचाने दिल
हर तरफ बरपा है जो कहर देखो

खो गए हैं रास्ते अंधेरे में
है मगर जारी मेरा सफर देखो।

संपर्क:फुलकिया, बरियारपुर, मुंगेर-811211 (बिहार) मो.9204636510