(1924-2018) साहित्य आकदमी पुरस्कार प्राप्त बांग्ला के प्रसिद्ध लेखक। ‘नंगा राजा’ विख्यात कविता संग्रह।

दीघा में अचानक

अचानक मानो किसी ने
एक ही बार में सारे नज़ारों को हटा दिया
सागर!
आसमान को फ़लक से उतारकर ़
जमीन पर सजा दिया
सागर!
या किसी आड़ से अचानक आँखों के सामने
जैसे गोलियों से घायल कोई हिरण
शून्य में कूद उठता है
ठीक वैसे ही पाताल का सीना चीरकर
पूरी धरती में खुद को बिखेरता हुआ
अचानक आंखों के सामने कूद उठता है
सागर!

कोई कर न सका

काश! भूल जाते तो अच्छा होता
पर भूल जाना क्या उतना है आसान!
कब किसने क्या-क्या कहा था उससे
याद आ जाता है बारबार
नाकाम रहा धू -धू जलता मैदान
नाकाम था ग्वाल-बालों का विशाल शालवन
साल-महुए का दरबार भी भुला न पाया
वह समय बार बार याद करता है मन।

एकदिन ऐसा आएगा

एकदिन सभी योद्धा विषाद के मंत्र सीख जाएंगे
एकदिन सभी वृद्ध शोकरहित होकर
कह उठेंगे- अच्छा चलता हूँ
एकदिन सभी धर्मों के अर्थ बदल जाएंगे
एकदिन सभी कारीगर कल्पना की मूर्तियां गढ़ेंगे
एकदिन सभी स्त्रियां
आंखों के संकेत देंगी- आ जाओ
एकदिन कोई एक अबोध बालक
धर्म के ठेकेदारों की वर्दियां उतारकर
कहेगा- हा हा हा
एकदिन ये सब होंगे
तभी तो
अभी तक सूरज उगता है
अभी तक बूंदें बरसती हैं
छंद रचे जाते हैं अभी भी।

रेशमी सेन शर्मा,136,मेट्रोपोलिटन को -ऑपरेटिव सेक्टर-ए, कोलकाता-700105 मो.8902711026