‘अरे!’ पैंतालीस वर्षीय सागर ने पत्नी को आते  हुए देखा तो पूछ बैठा, ‘अकेली  ही आ गई! मुझे फोन कर दिया होता, लेने आ जाता, सुनसान रास्ता था…’

‘लगाया था आपका फोन, पर लगा ही नहीं। फिर सोचा निकल ही चलूँ, और आ गई, बस्स!’

‘अरे पर…  रास्ता कितना सुनसान है और रात भी होने वाली है। तुम्हें डर नहीं लगा?’

‘डर? हां, डर तो था, बल्कि बहुत से डर ‘थे’। सुनसान रास्ते पर लुटेरों का डर,  छेड़छाड़ का डर, इज्जत का डर, आवारा कुत्तों का डर, विक्षिप्तों का डर, व्हीकल से कुचले जाने का डर, चैन स्नेचर्स का डर, मोबाइल छिन जाने का डर…’ जैसे-जैसे वह बोलती गई उसकी मुस्कान तीखी होती गई और अपने अंदर एक सिहरन-सी  महसूस करता गया सागर, ‘अकेली कहां थी मैं? इतने सारे डर जो थे मेरे साथ!

31, सुदामा नगर, आगर रोड, उज्जैन-456001, मध्यप्रदेश मो. 9424816096