सरकारी विद्यालय में अध्यापिका। काव्य–संग्रह ‘किनारे पर आकर’ प्रकाशित।

बची हुई सुंदरता

अपने अधिकार में लेना चाहती हूँ
पृत्वी पर बची हुई कुछ अनोखी चीजें
जानती हूँ उसे ढूँढ़ना उतना मुश्किल नहीं
बस एक दिन उठना होगा सूरज से पहले
पत्तों पर पर पड़ी ओस को
नजररों के लेंस में कैद करने के लिए
धूप में उनके गुम होने से पहले
थोड़ी सुंदरता
नदियों में विसर्जित मूर्तियों से भी रख लूंगी
सुना है उनमें कुछ आस्था बची रहती हे
पानी में घुलने से पहले विदा करते बेटियों के
पिता के कंधे से भी थोड़ी जिम्मेदारी ले लूंगी
उनके आंखों से बहते आंसू सूखने से पहले
यात्रा पर निकले बेटे को आशीर्वाद देती मां की
आंखों से वह अनंत उम्मीद लेना चाहती हूँ
स्टेशन से उनके घर लौटने से पहले।

संपर्क :लाचित चौक, सेंट्रल जेल के निकट, डाक– तेजपुर, शोणितपुर, असमः 784001 मो.9435631938