
अद्यतन संग्रह ‘समकाल की आवाज़’ (चयनित कविताएँ)।संप्रति अध्यापन तथा ‘महुआ’ पत्रिका का संपादन।
शरद का चाँद
पूनम का नभ तारों से भरा हुआ
नभ के कड़ाहे में मानो तल रहा
एक बड़ा-सा पुआ
शरद का चाँद!
अनगिन शिशु तारक देख रहे अपलक
ललच रहा मन भर गया लार
ओस-सा लार टपक रहा
फूलों के ओंठों पर आकाश कोई
खोंच से भरा हुआ महुआ का पेड़
खिला हुआ उसमें केवल एक फूल
गिरने को आतुर भरे हुए ताल में
मछलियों के संग खेल रहा लुक-छुप
शरद का चांद
प्रेम में पगा हुआ
फुनगी पर खिला हुआ झींगे का फूल
सुख से भरा हुआ कांसे का थाल
सबके जीवन में उगे
यह सुंदर सुहान शरद का चांद!
संपर्क :नावाडीह, बोकारो, झारखंड–८२९१४४मो.९९३१५५२९८२

