वरिष्ठ गजलकार। ‘देख सको तो देखो’ (गजल संग्रह), ‘रोशनी के शब्द’ (गीत संग्रह), ‘देश बड़ा बेहाल’ (दोहा संग्रह)।

 

 गजल

भीगे-भीगे से लग रहे हैं लोग
धीरे-धीरे सुलग रहे हैं लोग

इनको सोया हुआ नहीं समझो
आंखों-आंखों में जग रहे हैं लोग

भीतर-भीतर जुड़े हुए हैं ये
बाहर-बाहर अलग रहे हैं लोग

भांप लेते हैं आ रहा खतरा
कितने-कितने सजग रहे हैं लोग

जाने कब ये उलट-पुलट कर दें
हौले-हौले उमग रहे हैं लोग।

संपर्क :एसए 05/140, एस-10, संजय नगर, अकथा, पहड़िया, वाराणसी-221007 (उ.प्र.) मो. 9415694361