![]() |
लता मंगेशकर(28 सितंबर 1929 – 6 फरवरी 2022)भारतरत्न से सम्मनित सबसे लोकप्रिय गायिका थीं।इनका लगभग सात दशकों का गायन उपलब्धियों से भरा हुआ है।इन्होंने तीस से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और गैर-फिल्मी गाने गाए हैं लेकिन उनकी बड़ी पहचान हिंदी सिनेमा में पार्श्वगायिका के रूप में है।इनकी जादुई आवाज के दीवाने लोग भारतीय उपमहाद्वीप के साथ पूरी दुनिया में हैं।इनको सबसे बड़ा ब्रेक फिल्म ‘महल’ से मिला।वे ३०,००० से अधिक गाने गा चुकी हैं।वे हमेशा नंगे पांव गाना गाती थीं! लता मंगेशकर ने 1974 में दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने के लिए गिनीज़ बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया था।मराठी परिवार की होते हुए भी उन्होंने हिंदी को अपने सुर से समृद्ध किया और लोकप्रिया बनाया।हर संगीतप्रिय दिल में बसीं लता मंगेशकर को हम सभी की ओर से श्रंद्धांजलि! |
![]() |
संध्या मुखोपाध्याय(4 अक्टूबर 1931-15 फरवरी 2022)बांग्ला संगीत संसार की लीजेंड बन गई थीं।संपूर्ण बंगाल उनके सुर में डूबा रहा है।उनमें एक कलाकार का गहरा स्वाभिमान रहा है।उन्हें १९९० में सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।वे शास्त्रीय और आधुनिक संगीत के बीच सेतु थीं।उनके निधन से संगीत जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।हार्दिक श्रद्धांजलि! |
![]() |
बाप्पी लाहिरी(17 नवंबर 1952 – 15 फरवरी 2022)एक मशहूर गायक और संगीतकार के रूप में प्रसिद्ध। 70-80 के दशक में कई हिट गाए।डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में इनकी अहम भूमिका थी।इन्हें बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है।हार्दिक श्रद्धांजलि! |