
युवा कवयित्री। विभिन्न पत्र–पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित।
अपनी-अपनी दुनिया
आजकल सोचता हूँ
घर के बारे में
उस घर के बारे में
जहां लोग साथ-साथ रहते हैं
सबके अपने-अपने कमरे हैं
अपनी-अपनी दुनिया है
एक मकान के अंदर
कई दुनिया बसती है
एक-दूसरे से बेख़बर
ये लोग
जीते हैं ज़िंदगी
दूर खड़ा मैं
सोचता हूँ
उस घर के बारे में
जो बना होता है
अपनों के अपनेपन से
उस घर के बारे में
जहां लोग एक-दूसरे के दुख-दर्द को
बिना कहे ही महसूस कर लेते हैं
उस घर के बारे में
जहां दुनिया को भूलकर लोग
घंटों बतियाते हैं अपनी ठेठ बोली में
घुलती जाती है
शहद की मिठास
पूरे माहौल में
दूर खड़ा मैं
सोचता हूँ
घर के बारे में।
संपर्क : 203, ग्रीन पार्क अपार्टमेंट, देवी नगला, क्वार्सी बाईपास रोड, अलीगढ़-202001उत्तर प्रदेश / vandanaamu84@gmail.com


वाह,वाह! सुखद। आपकी जिस कविता का मैंने अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किया,वह आज वागर्थ जैसी प्रतिष्ठित पत्रिका में प्रकाशित हुई।
पुनः अनुवाद प्रतिक्रिया स्वरूप देखें
( Each one’s world)
Nowadays I think
Of my home
That home
Where people live together
All have had their distinct rooms
Distinct world
Many a world
Resides in a home
The people spend life
Un noticing each other
Standing distant
I think of
That home
Which is made of oneness
About the home
Where people feel each other’s
Sorrow and pain
Without revealing about that
Again about that home
Where people talk to eachother
In their mother tongue
Hours together
Forgetting the world outside
Resulting diffusion
Of sweetness all around
Standing distant
I think of my home…..
Translated by
#कवि राजेश पाठक
गिरिडीह, झारखंड
Giridih, Jharkhand
“दूर खड़ा मैं
सोचता हूँ
घर के बारे में।”
कवि संयुक्त परिवार के स्मृतिमोह को बयान कर रहा।
एक शानदार कविता।