
युवा कवि। गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में कार्यरत।
गजल
हसीन ख्वाब दिखाए बयान से पहले
उसे नजर तो मिले आसमान से पहले।
कोई ज़बान दे रहा है सरफरोशी की
किसी को पंख लगे हैं उड़ान से पहले
सियासतों के नर्म ख्वाब ठीक हैं फिर भी
ज़रा सा पूछ लीजिए किसान से पहले।
फितूर आपका रोके है हमारी राहें
इसे संभालिए साहिब ज़बान से पहले।
खड़ा है सामने अपने अतीत का साथी
रखेंगे होश आज इत्मिनान से पहले।
नजर झुकाओ तो आंखें सवाल करती हैं
कहां गुमान रहेगा, गुमान से पहले।
बहिश्त लूट रहे हैं खराब आंखों से
किताब खुल रही है इम्तिहान से पहले।
ये इश्क खूब रहा लफ्ज की बनावट का
के खाक छन रही है दास्तान से पहले।
जियो तो हौसलों की आखिरी उड़ान के साथ
मरो तो उम्र की ढलती थकान से पहले।
संपर्क :ग्राम–तोली, पोस्ट – पाटी, जिला– चम्पावत, उत्तराखंड – 262561 मो.7351680812


बहुत बढ़िया ग़ज़ल।
नये ग़ज़लकार को बहुत बहुत शुभकामनाएं
बहुत सुंदर गजल,किताब खुलती है इम्तिहान के पहले क्या बात है।